जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

चार धाम यात्रा के दौरान सागर जिले के बीना के तीर्थ यात्री का निधन : सीएम ने शोक जताया

चार लाख रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा

सागर यशभारत (संभागीय ब्यूरो)/ चार धाम यात्रा के दौरान सागर जिले के बीना के तीर्थ यात्री राम गोपाल रावत की मृत्यु हो गई है। उनका अंतिम संस्कार यमुनोत्री में किया गया है। यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है। सीएम मोहन यादव ने तीर्थ यात्रियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजन को चार लाख रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की है।

 

बीना नगर के भीम वार्ड के निवासी श्री राम गोपाल रावत पिता स्व. विश्वनाथ रावत उम्र 71 वर्ष यमुनोत्री चार धाम के लिए यात्रा पर गए थे जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर सागर प्रशासन ने उनके परिजनों की जानकारी पता की। श्री स्व. रावत का अंतिम संस्कार यमुनोत्री में ही कर दिया गया है।

 

श्री राम गोपाल रावत अपनी पत्नी एवं भाई के साथ 6 मई 2024 को चार धाम की यात्रा में गए थे। जहां हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनके पुत्र श्री प्रेम नारायण रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिताजी बीना के मंदिर के पुजारी थे और वह स्वयं अग्रवाल मंदिर की पुजारी हैं ।

उन्होंने बताया कि गंगोत्री में पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से पिताजी का अंतिम संस्कार किया गया और प्रयागराज में अस्थिए संचय भी करके बीना वापस आए हैं व 22 मई को उनकी तेरहवी होगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चार धाम यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं के हार्ट अटैक के कारण असामयिक निधन के समाचार पर शोक जताते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

उन्होंने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की जायेगी। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने इस संबंध में बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को स्व श्री रावत के निवास पर जाकर शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu