मध्य प्रदेशराज्य
चमत्कार : ट्रेन की चपेट में आ गई कार…. सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

सतना Iसतना के मुखत्यारगंज रेलवे फाटक के पास एक कार ट्रेन की चपेट में आ गई। चमत्कारिक रूप से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार फाटक पार कर रही थी। मौके पर रेलवे व आरपीएफ के अधिकारी तुरंत पहुंचे और स्थिति को संभाला।जांच के लिए मामला रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस के संज्ञान में लिया गया है।
मौके पर अफरातफरी का माहौल, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।







