जबलपुरमध्य प्रदेश

घर में घुसकर युवक ने की महिला से छेड़छाड़ :कई बार कर चुका था प्रेम का इजहार

जबलपुर यश भारत| अधारताल थाना अंतर्गत छेड़छाड़ का मामला सामने आया है| जिसमें पहले तो आरोपी ने महिला को प्यार के झांसे में फंसाने की कोशिश की लेकिन महिला ने युवक के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी युवक महिला से लगातार छेड़छाड़ कर रहा था| लोक लाज के कारण महिला ने कुछ नहीं कहा |इसी बात का फायदा उठा कर दरमियानी रात युवक महिला के घर में घुस गया और उसका हाथ पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा| महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी को तलाश करने में जुटी है|

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 37 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हनुमान मंदिर के सामने अधारताल की निवासी है करीब 3 महीने से कमानिया गेट के पास महाराजपुर का रहने वाला युवक गुड्डू उर्फ सत्येंद्र मिश्रा उससे छेड़छाड़ कर रहा है| दरमियानी रात आरोपी उसके घर के अंदर घुस गया तो वह घबरा गई और उसने घर में आने का कारण पूछा; तो आरोपी उस से प्रेम करने की बात करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा |जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा और इसी दौरान उसका हाथ पकड़ लिया जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.