जबलपुर

गौर नदी में महिला की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक

जबलपुर। गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर नदी में एक महिला की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान श्रीमती रंजीता भूमिया (पत्नी करिया भूमिया), निवासी भीटा चंडी मोहल्ला के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी कार्यवश गौर नदी के पास गई थी, तभी अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला को बाहर निकालकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही गौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
प्राथमिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button