जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर में 2 रेस्टॉरेंट्स पर कार्रवाई : खुलेआम परोसी जा रही थी शराब, चार आरोपियों को दबोचा

 

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर पुलिस ने दो रेस्टॉरेंट में कार्रवाई कर तीन आरोपियों और रेस्टॉरेंट कर्मी को गिरफ्तार कर, करीब आठ सौ रुपये और बियर जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि 70 एम एम रेस्टोरेण्ट में कुछ लोग शराब की बाटल पीने के लिये लेकर गये हैं । पुलिस ने दबिश देकर बृजेश सिंह पवैया उर्फ छुट्ू पवैया 37 वर्ष निवासी इमलीपुरा गोरखपुर, संदीप द्विवेदी , मणिकांत कुरीले को दबोच लिया। जिनके कब्जे से जिनके कब्जे से करीब छ:सौ रुपये और बियर की बॉटल जब्त की हैं। इसी प्रकार जायका रेस्टोरेण्ट में जोगेन लामा को गिरफ्तार किया जिसके पास से बियर की बॉटल जब्त की गईं। कार्रवाई में उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे, बी.बी. सिंह, प्रधान आरक्षक अच्छेलाल झारिया, आरक्षक मनोज, शैलेन्द्र सनोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button