जबलपुरमध्य प्रदेश
गोरखपुर में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा : तड़ीबाजी ना देना पीडि़त को पड़ गया भारी

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत मांडवा बस्ती में तड़ीबाजी ना देना एक युवक को भारी पड़ गया। जिसके चलते करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घेरकर युवक से गालीगलौच की। जब युवक ने विरोध किया तो जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। घटना में युवक को पूरे शरीर में चोटे आईं है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धूमेश्वर सेन पिता हृदयेश सेन 30 वर्ष ने बताया कि मांडवा में बीच रास्ते रोककर सौरभ साहू, चिंटू साहू और उसके साथियों ने रुपयों की मांग की। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।







