मध्य प्रदेशराज्य

गैस सिलेंडर लेकर दमोह आए चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

दमोहl देहात थाना क्षेत्र के परसोरिया गांव के पास हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दोनों भाई बाइक से गैस सिलेंडर लेकर अपने बड़े पिता संदीप श्रीवास्तव के यहां दमोह आए थे। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान कटनी कैमूर निवासी प्रबल पिता प्रदीप श्रीवास्तव (17) और पथरिया वार्ड 8 निवासी जय पिता संदीप श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है, जिनका आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button