भोपालमध्य प्रदेश

गुड फ्राइडे पर सेन थॉमस ऑर्थोडॉक्स चर्च में विशेष प्रार्थना, बड़ी संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु

Special prayers will be held at St. Thomas Orthodox Church on Good Friday, with large numbers of devotees gathering.

गुड फ्राइडे पर सेन थॉमस ऑर्थोडॉक्स चर्च में विशेष प्रार्थना, बड़ी संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु

भोपाल यश भारत । राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन स्थित शहर के प्रमुख और मनोहर चर्च सेन थॉमस ऑर्थोडॉक्स चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चर्च प्रबंधन द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ इस पवित्र दिवस को मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, जिस दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण किया जाता है। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं, उपदेश और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में कोलकाता डायसिस से आए अलेक्सिस मुख्य कार्मिक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में प्रार्थना और धार्मिक विधियां संपन्न होंगी। चर्च प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अनुशासन और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लें। गुड फ्राइडे के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button