Uncategorized

गढ़ा में गुम हुआ बच्चा सुबह दोस्त के घर मिला : रातभर खोजती रही पुलिस

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा थाना अंतर्गत आनंदकुंज में निवासा करने वाला एक 8 साल का बच्चा खेलते-खेलते गुम हो गया। जब बच्चे के माता-पिता ने खोजबीन की तो कहीं भी बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद पीडि़तों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर, टीम गठित कर बच्चे को खोजती रही। जिसके बाद सुबह अपने दोस्त के घर बच्च बरामद हुआ।

गढ़ा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अक्ष चढार उम्र 8 साल पिता रमाकांत चढ़ार आनंदकुंज, गढ़ा के निवासी है और पेशे से मजदूरी करते है। रात में उनका बच्चा घर से खेलते-खेलते ही बिना बताए कहीं चला गया। जिसके बाद पुलिस टीम रातभर बच्चे को खोजती रही और सुबह बच्चा अपने दोस्त के घर मिल गया। पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने दोस्त के घर में ही रात में सो गया था। जिसे आज पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button