यशभारत डिंडोरीl शाहपुरा जिला अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया कि समय पर उचित एंबुलेंस और पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की रास्ते में मौत हो गई।
परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, रविंद्र कुमार मरावी की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सुरेश मरावी के निर्देश पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।
परिजनों का कहना है कि जिस एम्बुलेंस से मरीज को जबलपुर रवाना किया गया उसमे ऑक्सीजन के दो सिलेंडर थे जिसमें से एक मे ऑक्सीजन कम थी ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है किbमरीज की स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस से भेजना चाहिए था, लेकिन मरीज को जननी एक्सप्रेस से रवाना किया गया।
जबलपुर जाते समय शाहपुरा कुण्डम के पास ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। रविंद्र कुमार मरावी की मौत हो गई।मौत की सूचना पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर से बात करने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। अस्पताल स्टाफ ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया।परिजनों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
Back to top button