जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खेल महाकुंभ : तीन दिवसीय सब जुनियर व सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता : खिलाड़ियों ने बिखेरे जलवे, अनेक जिलों से ले रहे हिस्सा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी यश भारत-जिला मुख्यालय में 6 से 8 सितंबर तक 25 वीं सब जूनियर व सीनियर राज्य वूशु स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश वूशु संघ के द्वारा आयोजित की गई और प्रतियोगिता भारतीय वूशु संघ के नियमानुसार संपन्न की गई। उक्त प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी व 14 वर्ष से कम उम्र के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता ने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 38 जिले के वुशु राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अवॉर्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा देहरादून में 21 से 26 सितंबर तक भाग लेंगे। यह स्पर्धा तीन दिन तक आयोजित की गई। 6 तारीख को सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया और वेट लिया गया।

 

सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गूगल एंट्री फॉर्म में हुआ। 7 व 8 सितंबर को सभी भारवर्गों व ताओलु में स्पर्धाएं जजेस की टेक्निकल कमीटी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में आये पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने कहा की वूशु खेल हमारे देश के खून में है क्योंकि इसकी उत्पत्ति हमारे देश में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा की गई थी इसीलिए हम इसमें विजेता भी हैं।

 

स्पर्धा में डीएसओ मनु धुर्वे, डॉक्टर के.के. चतुर्वेदी, एडवोकेट पंकज शर्मा, जीजस्सी थामस जिला कीड़ा अधिकारी, अशवनी कुमार तिवारी, देवेंद्र ठाकुर, सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी, विपिन गुप्ता, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे,पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन,जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अखिलेश खेडीकर सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu