मध्य प्रदेशराज्य

खुरई : सामूहिक आत्महत्या : एक साथ जली तीन पीढियों की चिताएं, देख कर कांप गई रूह, क्षेत्र में पसरा मातम

सागर lजिले के खुरई थाना अंतर्गत तीन पीढियों की सामूहिक आत्महत्या मामले के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दो बच्चों, उनके पिता और दादी की आत्महत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया गया था। इसके बाद  कल सभी मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया l जिसके बाद से ग्राम में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में भैंस, पड़िया, मकान, जमीन, मोटरसाइकिल आदि सभी संपत्ति परिवार के अलग-अलग लोगों के नाम पर बंटवारे का जिक्र किया है। इससे जाहिर होता है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति का बंटवारे का विवाद हो सकता है लेकिन पुलिस की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

 

गौरतलब है कि खुरई के ग्राम टीहर में सामूहिक आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए

I एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक संपत्ति बंटवारे का उल्लेख है, पूरी घटना को लेकर अभी तक जांच में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है, सच्चाई क्या है यह तो अब पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा l

जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी (45), मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ टीहर गांव के पास खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।

 

शुक्रवार रात उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नंदराम नीचे आया। उसने पूरे परिवार को उल्टियां करते देख घरवालों को बताया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।

 

इस दौरान फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी ने खुरई अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई l

 

घटना के संबंध में थाना खुरई टी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया की घटनास्थल पर मृतक मनोहर लोधी द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति को अपने परिवार के बीच बांटने का उल्लेख किया है। प्रथम दृश्टया पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे का विवाद प्रतीत होता है। पुलिस मामले की सूक्ष्मता पूर्वक जांच कर कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button