जबलपुरमध्य प्रदेश

खमरिया में 13 साल तक किया महिला से दुष्कर्म : एफ आई आर दर्ज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर. यश भारत। खमरिया के वर्धा घाट में एक आरोपी ने एक महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा और 13 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद शादी से इनकार करते हुए महिला को घर से भगा दिया है| इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी एवं आरोपी की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

खमरिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 13 साल पहले वर्धा घाट निवासी दिनेश गणेशी ने शादी का झांसा देते हुए उसे अपने साथ अपने घर में रख लिया था| इस दौरान दिनेश ने उसे पत्नी बोलते हुए पूरे 13 साल तक शारीरिक शोषण किया।

अब उसने शादी के लिए बोला तो दिनेश ने शादी करने से इनकार कर दिया।| पीडिता ने इस बात की जानकारी दिनेश की मां को दी, तो आरोपी दिनेश की मा ने पीड़िता को ही बुरा भला कहते हुएबेटे की मदद से घर से भगा दिया| जिसके बाद कल पीड़ितमहिला ने खमरिया थाने पहुंचकर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश गणेश के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है|इस मामले में आरोपी दिनेश की मां को भी आरोपी बनाया गया है| प्रकरण की विवेचना की जा रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu