खमरिया में चाकूबाजी की घटना दो घायल

जबलपुर यश भारत। खमरिया थाना अंतर्गत सुलभ कांप्लेक्स खमरिया बाजार के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया था। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे टोप्पो ने बताया कि पिपरिया के रहने वाले लखन गोटिया ने शिकायत में बताया कि जब वह घर लौट रहा था कभी रांझी के रहने वाले कुछ लड़कों के द्वारा उसका पीछा किया गया जिसका संदेह होने पर उसने अपने साथियों को फोन किया और उन्हें भी बुला लिया तभी पीछा कर रहे लड़कों ने उसे रोककर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे डाला इस घटना में लखन और उसके साथी राहुल गोटिया को चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए पहले रांझी अस्पताल ले जाया गया था जहां से विक्टोरिया रेफर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
अस्पताल में भी विवाद की खबर वीडियो आया सामने
इसी घटना से जुड़ा हुआ एक और वीडियो सामने आया है इसके बारे में कहा जा रहा है की चाकूबाजी की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग रांझी अस्पताल पहुंच गए थे और वहां पर भी इन लोगों के बीच विवाद हुआ है हालांकि पुलिस के पास दूसरे पक्ष के संबंध में कोई जानकारी होने से पुलिस ने इनकार किया है।







