जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

क्राइम अलर्ट: 5 वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला, यश भारत। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय निवास के मार्गदर्शन में थाना बीजाडांडी मे टीम गठित कर 5 वर्ष पुराने प्र.क्र. 34/2019, अपराध क्रमांक 05/2019 धारा 294,323,506 भादवि के मामले के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी बबलू सिंह पिता मुनीम सिंह मरावी उम्र 27 साल निवासी ग्राम कालपी थाना बीजाडांडी की तलाश पता साजी दौरान स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपी बबलू सिंह मरावी को ग्राम कालपी मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय निवास मे पेश किया गया है।

 

जिसमे उनि पंकज विश्वकर्मा, सउनि रंजीत सिंह सरैया, प्र.आर. 64 रवीन्द्र मरावी, आर. 56 कैलाश उपाध्याय, आर. 187 आलोक मरावी, आर. 627 रोहित कुमार कुशवाहा, आर. 628 नीरज बाकले, म.आर. 711 आरती मल्लाह, चा.आर. 208 विजय छिरा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu