जबलपुरमध्य प्रदेश

कोर्ट में राजीनामा को लेकर सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान : शराब पार्टी में हुआ विवाद

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मामले की जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना अंतर्गत ग्राम चौरई में देर रात शराब पार्टी के दौरान दो युवकों में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने आंव देखा ना तांव और पास में ही पड़ी कुल्हाड़ी से युवक के सिर में दनादन वार कर मरणासन्न कर दिया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने 307 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि रामकु मार प्रधान 24 साल ने बताया कि वह ग्राम चौरई का निवासी है। देर रात कोर्ट में चल रहे केस के चलते देवलाल प्रधान ने राजीनामा की बात की। इस पर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद देवलाल ने कुल्हाड़ी से सिर में हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बीच बचाव किया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गांव में छुपा बैठा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद तत्काल गांव में दबिश दी गई। जिसके बाद पता चला कि आरोपी गांव में ही छुपा है और शहर भागने की फिराक में है। जिसके बाद आरोपी को गावं से दबोच लिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button