
देश के लोगों को गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकेगी। मानसून विभाग यानी IMD ने बताया है कि केरल में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी है। मानसून अमूमन देश में 1 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि, माैसम विभाग ने इस बार केरल में 27 मई को ही मानसून के आने की संभावना जताई थी।
मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। भोपाल में इंदौर में यह 18 जून तक पहुंचेगा। राजस्थान में 20 जून तक आने की संभावना है।







