जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किसान विरोधी सरकार किसानों से किये वादे भूली: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 

भोपालl कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आज राजधानी भोपाल के रंगमहल चौराहे पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक विधानसभा घेराव कार्यक्रम रखा गया। घेराव कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने हजारों की संख्या में शामिल हुये। घेराव कार्यक्रम में कांग्रेसजनों पर दमनकारी कार्यवाही करते हुये प्रशासन ने बर्बारतापूर्वक वॉटर केनन और लाठीचार्ज कर तानाशाही रवैया अपनाया। किसानों की आवाज उठाने पर बरती गई बबर्रता की कांग्रेस पार्टी ने कडे़ शब्दों में घोर निंदा की है।

कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच टूटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पूर्व संगठन प्रभारी राजीव सिंह सहित कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हुये, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। श्री पटवारी सहित वरिष्ठ नेतागण घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं को देखने अस्पताल पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाते हुये उनके स्वास्थ्य की कामना की। इस हादसे के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए किसानों के हक और अधिकार की मांग के लिए सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव जारी रखा।

कांग्रेस के मप्र प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के किसानों की स्थिति बेहद दयनीय है। किसानों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदेश से लेकर देश भर में आंदोलन कर रहा है।

 

नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि किसान दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर हैं, किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा और भाजपा सरकार इंवेट, विज्ञापनबाजी और दिखावे में मसगूल है।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई उनको न्याय दिलाने के लिए सतत जारी रहेगी।

कांग्रेस नेताओं और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जवाब मांगा तो प्रशासन ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए न्यू मार्केट चौराहे पर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की गई, प्रदर्शनकारियों के बढ़ते जोश को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गये, लाठी चार्ज किया गया, जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव कर सरकार से किसानों के लिए न्याय की गुहार लगाते हुये मांग की है कि किसानों को समय पर बिजली, पानी, खाद और बीज उपलब्ध कराई जाए। फसलों का उचित मूल्य दिया जाए और किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले। महंगाई पर रोक लगाई जाए ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके और प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिसियाई कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो।

किसान कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक, सचिन यादव, ओमकार मरकाम, दिनेश गुर्जर, मितेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती विभा पटेल, पंकज उपाध्याय, रवि जोशी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती रोशनी यादव, योगेश यादव, मानक अग्रवाल, महेन्द्र जोशी, यादवेन्द्र सिंह, जयश्री हरिकरण, शैलेन्द्र पटेल, विधायक भैरोसिंह बापू, रिंकी रघुवंशी, मनोज राजानी, प्रदीप अहिरवार, वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन, किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App