मध्य प्रदेशराज्य

किराए के खातों से 1.41 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी : क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट करने का लालच देकर व्यापारी को बनाया निशाना, 2 आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

ग्वालियर ।ग्वालियर में क्रिप्टो करेंसी में रुपए कई गुना करने का लालच देकर शातिर ठगों ने व्यापारी से 1.41 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। साइबर क्राइम की टीम ने मध्य प्रदेश के सेंधवा बड़वानी व देवास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अकाउंट में ठगी के 14 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे।

पूछताछ में पता लगा है कि इनके अकाउंट “म्यूल खाते’ हैं। मतलब यह इनके नाम पर है, लेकिन इन्होंने ठगों को यह किराए पर दिए हुए हैं। दिसंबर 2025 में कारोबारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। तभी से पुलिस लगातार पड़ताल कर उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके अकाउंट में यह पैसा गया था

बताया जा रहा है कि पिंटो पार्क में फैक्ट्री संचालित करने वाले दुर्गाशंकर नागर पुत्र जयनारायण नागर निवासी मुरार एन्क्लेव रेजीडेंसी, गोला का मंदिर को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया गया। गोल्ड डीजीएम कॉइन फिक्स डॉट कॉम कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट करने की बात कही गई। दुर्गाशंकर नागर इनके झांसे में आ गए और रुपए इन्वेस्टमेंट करने लगे। जब दुर्गाशंकर नागर को कुछ शक हुआ तो अपने इन्वेस्टमेंट किए गए रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने ऑनलाइन तरीके से दिखाया कि आपके रुपए निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह से आरोपियों ने दुर्गाशंकर नागर से दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी इसके बाद जब भी पैसे वापस मांगते तो ठग कुछ न कुछ बहाना बना देते और रुपए देने से मना करने लगे। इसके बाद दुर्गाशंकर नागर क्राइम बांच थाने पहुंचे और मामला कायम कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button