किंगसन क्लब को हराकर डीसीए बना विजेता, यदु स्मृति जिला स्तरीय लेदर बाल टूर्नामेंट

कटनी, यशभारत। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में यदु स्मृति जिला स्तरीय लेदर बाल टूर्नामेंट में फाइनल मैच डीसीए एकेडमी एवं किंगसन क्लब के मध्य मैच खेला गया। मैच में डी सीए ने किंगसन क्लब को 38 रनों से पराजित किया। डीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुक्सान पर 208 रन बनाए। जिसमे हर्ष मंगलानी ने 46, अनुराग पटेल ने 38 एवं अयाज अनवर ने 19 बाल पर 47 रन बनाए। राजा खान ने 2 विकेट लिए। जवाब में किंगसन क्लब की टीम 8 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। प्रतीक त्रिपाठी ने 72 नाबाद एवं साहिल वंशकार ने 46 रन का योगदान दिया। सुजल खरे ने 2 विकेट लिए। अंपायर हरिशंकर बाजपेई और निर्मल बक्सी ने की। मेन ऑफ द सीरीज हर्ष मंगलानी, मेन ऑफ द मैच अय्याज अनवर, बेस्ट बैट्समैन साहिल वंशकार एवं बेस्ट बॉलर राजा खान, उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतीक त्रिपाठी, सर्वोत्तम उदयमान खिलाडिय़ों देव विश्वास, अभेध्य सिंह, सार्थक गिरी, ब्रजेश गुप्ता, दीपांश यादव को पुरस्कार मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में नवलेश मालिक, कौशलेश मिश्रा, रौनक खंडेलवाल, नवनीत खंडेलवाल, उदयन चौधरी, श्रीराम अग्रहरी, राजेश डेविड, विभाष पाटिल, रमन सेठी, संजय गिरी, राजेश पटेल, राकेश सोनी, उत्पल चटर्जीए एम बनर्जी, शांतनु बैनर्जी, एस सेनगुप्ता, जितेंद्र सिंह, विनीत बघेल, विकास रजक, हिमांशु लालवानी, ब्रजेश बनाफर, अनिल नेमा, तनूप सरकार, ऐलीक थेयोफिलस, उमेश सकतेल, कपिल मिश्रा, दीपक, कालीचरण, भागीरथ आदि उपस्थित रहे।







