देश

काले सोने की तस्करी : माधवगढ़ से यूपी पहुंच रहा कोयला

Table of Contents

सतना lसतना के माधवगढ़ से उत्तरप्रदेश के राजापुर, खागा, धाता, कौशाम्बी कोयला पहुंचाया जा रहा है जिसकी टीपी देर रात 1 बजे जारी की जाती है और 2 बजे रात तक ट्रकों को मझगवां से आगे उत्तरप्रदेश तक पहुंचा दिया जाता हैl इस कोयला तस्करी में मझगवां के भी 6 ट्रक शामिल है, दरअसल इसमे खेल यह है कि देर रात एक टीपी जारी कर एक ही टीपी में खनिज विभाग के आंखों में धूल- झोंककर दो चक्कर कोयला यूपी पहुंचाया जाता है, और ओवरलोडिंग भी जमकर हो रही है l

सूत्रों ने बताया कि इस खेल का मास्टरमाइंड अंधेरे में इस खेल को अंजाम दे रहे है, देर रात ट्रक निकालने के कारण ये लगातार कार्यवाही से बचते आ रहे है और काले सोने की लगातार तस्करी की जा रही है, हलाकि अब जब कोयले की तस्करी की जानकारी सामने आई तो अब देखना होगा कि खनिज विभाग इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और सतना से हो रही काले सोने की तस्करी पर कैसे रोक लगाता है और मध्यप्रदेश की रॉयल्टी चोरी को किस प्रकार बचाने का प्रयास खनिज विभाग द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button