कटनी

कांग्रेस ने सुभाष चौक में मनाया दतिया विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न, जोरदार आतिशबाजी, नेताओं ने कहा : पीताम्बरा माई आशीर्वाद से मिली जीत

कटनी, यशभारत। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को प्रचण्ड मतों से मिली शानदार जीत का जश्न आज कटनी में भी मनाया गया। शहर के ह्रदय स्थल सुभाष चौक में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लोगों को जीत की बधाई दी। ढोल नगाड़ो की थाप पर जोरदार आतिशबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण करते हुए दतिया की जनता का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। जिस तरीके से केंद्र एवं राज्य में बैठी भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के हितों में कुठाराघात किया जा रहा है। उसको लेकर जनता ने यह बतला दिया है कि अब इस सरकार की विदाई का समय आ गया है। दतिया में विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत यह बताती है की जनता अब उनके पूरे कोरे वायदों में नहीं आने वाली। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, गुड्डू द्विवेदी, अंशु मिश्रा, मौसूफ़ अहमद, श्याम पाहूजा, राजेश जाटव, अजय खटीक, संदीप यादव, नारायण निषाद, माया चौधरी अजय कोल, मोहम्मद इजराइल, शशिकांत भारद्वाज,सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button