जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस ने घेरा जीवन बीमा और भारतीय स्टेट बैंक का मुख्यालय- हिडनवर्ग रिसर्च रिपोर्ट में केंद्र सरकार विस्तार से जांच करें: अन्नू सिंह

 

जबलपुर यशभारत। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के निर्देशन पर कार्यकर्ताओं ने जीवन बीमा और स्टेट बैंक मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश पर समस्त जिलों के जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालयों के सामने किया गया। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक जैसे पी एस यू हमारे देश का गौरव है, और करोड़ों भारतीय की गाढ़ी कमाई से बने हैं। इन संस्थानों पर प्रत्येक भारतवर्षीय का अटूट विश्वास है। अडानी समूह ने एल.आई.सी., एस.बी.आई. और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जबरदस्त निवेश किया है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी भारतीय कॉरपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही, हम क्रोनी कैपिटल के खिलाफ है। हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी, साथ ही विरोध प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं, कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जे.पी.सी) के तहत एक निष्पक्ष जांच व हिडनवर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जांच की जाए, साथ ही एल.आई.सी. एस.बी.आई. और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। सुबह 11 बजे बजे मदन महल क्षेत्र स्थित जीवन बीमा निगम मुख्यालय व शाम 3.00 बजे विजय नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय का जंगी घेराव प्रदर्शन किया गया। इस घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी, पी.सी.सी सदस्य, कांग्रेस समन्वय समिति, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवादल सहित सभी विंग, प्रकोष्ठ व विभाग के कांग्रेसजन उपस्थित थे। ब्लाक अध्यक्ष दिवस दिनेश तामसेवार के संयोजन में एलआईसी मदनमहल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर बलवंत गुर्जर, आजम खान, शिवकुमार चौबे,प्रमोद पटेल, विजय रजक पार्षद अख्तर अंसारी, अतुल बाजपेई रज्जु सराफ, रेखा जैन, रजनी निगम सुमित्रा गोटिया, रवि सैलानी अभिषेक चौकसे, मनोज नामदेव अरुण पवार, राजा पांडे, टीकाराम कोष्टा, अंश गुजराल शुशांत सिंग प्रिंस सलुजा, विष्णु विनोदिया सलिल चौकसे, करने नामसेवार शैलेष राठौर, शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App