जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता को चाकू मारकर लूटा : मोबाइल छीना, चैन और अंगूठी लूटने का कर रहा था प्रयास, पीडि़त अस्पताल में भर्ती .. देखे.. वीडियो…

जबलपुर में नहीं रुक रहीं घटनाएं

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

 

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी चौकी के पास देर रात कांग्रेस नेता के साथ लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात शातिर आरोपी ने बाइक रोककर, पहले तो मोबाइल लूटा और फिर चेन और अंगूठी लूटने का प्रयास कर रहा था। जब कांग्रेस नेता ने विरोध किया तो चाकू से अनेकों वार कर, मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में पीडि़ता को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, जबलपुर में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके बाद अब स्थिति यह है कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

IMG 20220727 WA0039

जानकारी अनुसार विशाल तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, एक होटल से देर रात करीब डेढ़ बजे अपने घर संगम कॉलोनी जा रहे थे। तभी रास्ते में उखरी चौकी के पास एक युवक ने बाइक रोकी और मोबाइल छुड़ाने का प्रयास करने लगा। जब पीडि़त ने विरोध किया तो चाकू से हाथ, पीठ में अनेकों वार कर सैमसंग मोबाइल छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीडि़त को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए पीडि़त का इलाज जारी है। जिसके बाद मामला कायम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button