जबलपुरमध्य प्रदेश

कहीं नहीं भरेगा पानी, हर जगह दिखेगी सफाई, तैयार हुआ एक्शन प्लान: महापौर

नगर निगम सदन में दोबारा हुई चर्चा, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन निरस्त करने का मुद्दे पर फोकस

जबलपुर। नगर निगम की साधारण सभा में हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप के बाद शुक्रवार को नगर निगम सदन में शहर के सामान्य मुद्दे जैसे जल, सफाई, स्वास्थ्य, लाइट, सफाई ठेकेदारों की भ्रष्टाचारी विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन निरस्त करने की मांग को फिर से बुलंद किया। जिस पर पक्ष और विपक्ष के बीच घंटों मंथन चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सदन की बैठक में आज डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को निरस्त करने स्वीकृति बनी है कि नहीं। लेकिन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कल ही सामान्य सभा बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि वे और पूरी नगर निगम शहर में जलसंकट, जलप्लावन और बेहतर सफाई में एक नंबर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसके लिए उनके द्वारा पूरा एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
विदित हो कि गत दिवस नगर निगम सदन की साधारण सभा की बैठक में सफाई ठेकों की समय वृद्धि को लेकर जमकर हंगामा हुआ था जहां भाजपा पार्षदों ने शहर में जलसकंट का भी मुद्दा उठाया था। जिस पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहर के उन सभी वार्डों के पार्षदगण को खड़े होकर उनके सवाल का जवाब दिया जो भाजपा के थे। इस दौरान विपक्ष के कुछ पार्षदों ने महापौर द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भी सराहना की थी। इस दौरान करीब 19 प्रस्ताव महापौर ने पारित भी कर दिए थे।
भाजपा पार्षदों का ये है कहना…
भाजपा पार्षद संजय तिवारी, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में सफाई ठेकेदार नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर खूब भ्रष्टाचारी कर रहे हैं, कई वार्डों में निगम द्वारा कहीं लाइट पहुंचाई गई है तो कहीं नहीं पहुंचाई गई है। स्वास्थ्य की पर्याप्त व्यवस्था शहर में और सफाई ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद ने फिर से बैठक में हंगामा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button