मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर  बने शिक्षक : स्कूल में बच्चों को पढ़ाया, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं 

दमोह।जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज एक अलग ही भूमिका में नजर आए। वे रोड़ा टोला और हिंडोरिया के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे, जहां उन्होंने नन्हे छात्रों से न सिर्फ संवाद किया बल्कि शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया और ब्लैकबोर्ड पर लिखवाया भी।

 

कलेक्टर ने बच्चों को शब्दों के उच्चारण, वाक्य प्रयोग और प्रश्नवाचक चिन्ह जैसे विषयों पर समझाया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कलेक्टर की मौजूदगी में सधे हुए तरीके से उत्तर भी दिए। उनकी लिखावट और उत्तरों की सराहना करते हुए कलेक्टर बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र अनुशासित और पढ़ाई में अच्छे हैं।

ग्रामीणों से भी की बातचीत

शाला भ्रमण के बाद कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ गांवों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

 

कलेक्टर का यह मानवीय और शिक्षाप्रद पहलू ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनके इस दौरे से बच्चों में उत्साह की लहर देखी गई और ग्रामीणों ने भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button