जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेशः स्वस्थ बच्चों को खोजो, पोर्टल में एंट्री करो
बैठक में नगर निगम अधिकारी,महिला एवं बालविकास विभाग को दिए निर्देश

जबलपुर, यशभारत। 0 से लेकर 6 साल तक के स्वस्थ बच्चों को खोज करो और उसकी एंट्री पोर्टल में की जाए। मप्र शासन एक प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है जिसमें स्वस्थ बच्चों की जानकारी चाही गई है। इसलिए नगर निगम, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ऐसे बच्चों की खोज करे। यह निर्देश कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित एक बैठक में दिए।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मप्र शासन एक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है जिसमें 0 से लेकर 6 वर्ष के स्वस्थ बच्चों की जानकारी चाही गई है। इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश जारी किए गए।