करोड़ों की साइबर ठगी के 12 आरोपी गए जेल


यश भारत जबलपुर।साइबर फ्रॉड के 12 आरोपियों को जबलपुर- भोपाल साइबर पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लेकर अपने साथ ले जबलपुर आ गई जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि साइबर फ्रॉड के जरिए मनी लांड्रिंग के आरोपियों को उठाने की कार्रवाई सुबह 4 बजे से प्रारंभ हुई, जो लगभग 10 बजे तक चली। आरोपियों को पकडऩे के लिए सात लग्जरी वाहनों में टीम सतना पहुंची थी।
ठगों नेउनसे इंडस इंड बैंक, यूनियन बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक के खाते खुलवाए गए थे। साइबर और हाईटेक अपराध के तहत दर्ज किए गए इस प्रकरण में अमित निगम, संदीप चतुर्वेदी, अंजर हुसैन, शशांक अग्रवाल मोनू, अर्सलान, अनुराग कुशवाहा, , सगील अख्तर, स्नेहिल गर्ग, अंकित कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुमित शिवानी, , रितिक अन्य को आरोपित किया गया है। आरोपियों के पास से मोबाइल सहित सीसीटीवी की डीवीआर और बैंक संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं।







