जबलपुरमध्य प्रदेश

कटंगी में परिजनों से बोला रिश्तेदारी में जा रहा हूं और रास्ते में लगा ली फांसी : गांजा पीने का था आदी….. देखें पूरा वीडियो

जबलपुर यश भारत । कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुंडा हार में आज रविवार को एक 40 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी।

कटंगी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंडा ग्राम का रहने वाला कमलेश भूमिया गांजा पीने का आदी है वह काफ ी दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था विगत 28 जुलाई को अपने परिजनों से बोला कि मैं रिश्तेदारी में जा रहा हूं और घर से निकल गया। बीच रास्ते में जाकर उसने पेड़ में फ ांसी का फं दा बनाया और उससे झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आज दोपहर जब इमलिया ग्राम का एक किसान धान में दवाई डालने के लिए गया हुआ था तो उसने खेत की मेड में शव को पड़ा हुआ देखा । इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के उपरांत घटना की पड़ताल शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button