इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कंपकंपाया MP: पचमढ़ी में तापमान -0.5 तक लुढ़का

7 साल बाद पारा माइनस में

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पचमढ़ी में रात का पारा 0 से नीचे चला गया। यहां रविवार रात का पारा -0.5 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह पेड़-पौधों और बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जमी दिखी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवाएं और तेजी के साथ चल सकती हैं। विभाग ने लोगों के लिए कई परत वाले ऊनी कपड़े पहनने की सलाह जारी की है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार 10 साल में पहली बार भोपाल और प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। इससे पहले 2014 में तापमान माइनस में गया था। तब 29 दिसंबर 2014 को तापमान पचमढ़ी में ही -1.6 तक चला गया था।

एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. आदेश श्रीवास्तव ने सलाह दी है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें पेरोलेटिक अटैक और ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। अचानक रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हेमरेज की भी आशंका अधिक होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu