इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कंचनपुर में घुसा तेंदुआ, अफवाह थी : पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में, असुरक्षा की भावना से फैलाई थी खबर : दो व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

जबलपुर, यशभारत। तेंदुआ दिखने की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ रविवार की रात अधारताल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। अधारताल थाना पुलिस को सूचना दी गई कि कंचनपुर छोटी लाइन के पास तेंदुआ दिखा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि जिनके द्वारा यह जानकारी दी गई है वह झूठी है और अफवाह फैलाने की भी कोशिश की गई है, लिहाजा अधारताल थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

                             रविवार की रात को सूचना दी गई कि छोटी लाइन के पास तेंदुआ घूम रहा है इसका एक वीडियो भी पुलिस को दिया गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के साथ अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग करते हुए जांच की तो पता चला कि तेंदुआ का जो वीडियो दिखाया जा रहा है वह झूठा है, पुलिस ने इस मामले में अर्जुन यादव और कलसी नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

अधारताल थाना पुलिस के मुताबिक अर्जुन यादव चौकीदार है और उसके साथ झाबुआ निवासी कलसी जो कि टेंट बनाकर करीब 50-60 मजदूरों के साथ रहता है, इन लोगों ने असुरक्षा के भय से पुलिस को तेंदुआ दिखाई देने की गलत जानकारी दी थी पुलिस ने अर्जुन को कलसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button