जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ऐसे होगा किसानों का विकास :  बीज के लिए भटक रहे कृषक : अधिकारी कर रहे मनमानी

घुघरी l एक तरफ शासन किसानों के लिए अनेक योजनाएं ला रही हैं। वहीं कृषि विभाग घुघरी में बैठे अधिकारी की मनमानी से किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा विकासखंड घुघरी के कृषि विभाग में है जहां पर पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी की लापरवाही से बीज के लिए किसान भटकते रहते हैं।

किसान को ही खरीफ, न ही रबी की फसल में सही समय में बीज नहीं मिल पाता। जिससे किसान अधिक रेट में दुकान से बीज लेकर बोनी कर पाते हैं। आए दिन घुघरी एवं छतरपुर क्षेत्र के किसान कृषि विस्तार अधिकारी के न रहने से परेशान रहते हैं।

 

इनका कहना है……

इस संबंध में किसानो से जानकारी प्राप्त हुई है की कृषि विस्तार अधिकारी ऑफिस नहीं आते, न ही किसानो को बीज सही समय में मिल पा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
नारायण सिंह पट्टा, विधायक विधानसभा बिछिया

घुघरी एवं छतरपुर के किसानो को बहुत दिन से यही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के न मिलने से किसानो को बीज नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
नीरज मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री मंडला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button