एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल का पिलर धङाम से गिरा, दबकर एक व्यक्ति की मृत्यु, 2 घायल, मौके पर दहशत

जबलपुर यश भारत। ललपुर के पास एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जबकि 2 व्यक्ती घायल हो गए। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार आज रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों के पैर और हाथ में फ्रेक्चर है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल एक्सरे एवं अन्य जांच चल रही हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दोनों घायलों के समुचित उपचार के लिए पल पल जानकारी लेकर इलाज के समुचित निर्देश दिये हैं। पिलर के गिरने से घायल हुए Pt राहिल रासन उम्र 23 है जिसको जांच में सीधे पैर और सीधे हाथ में फैक्चर तथा कोहनी में चोट लगी होनी पाई है..दूसरा घायल राजेश्वर ऐज 20 बताया ज़ा रहा है ।







