जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ई.ओ. डब्ल्यू , मध्यप्रदेश के थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ डॉ . दिनेश जोशी सम्मानित होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से

जबलपुर यशभारत।  ई.ओ. डब्ल्यू , मध्यप्रदेश के थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ डॉ . दिनेश जोशी , निरीक्षक को गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिये महामहिम राष्ट्रपति जी के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है । डॉ . दिनेश जोशी वर्ष 1992 में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे । उप निरीक्षक के पद पर उनकी निष्कलंक सेवाओं के फलस्वरूप उन्होंने वर्ष 2012 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति अर्जित की । डॉ दिनेंश जोशी विगत सेवाकाल के दौरान इंदौर , खंडवा , बस्तर , भोपाल , उज्जैन एवं जबलपुर में पदस्थ रहे तथा वर्ष 2019 से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ हैं । उनके सौम्य स्वभाव एवं जनसाधारण के प्रति संवेदनशीलता के कारण उन्हें सभी पदस्थापनाओं के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं आम जनता द्वारा सराहा गया । सेवाकाल के दौरान डॉ . जोशी को वन्यप्राणी संरक्षण में विशेष उल्लेखनीय कार्य करने हेतु वर्ष 2009 एवं 2015 में ” अमृतादेवी विश्नोई अवार्ड ” से सम्मानित किया गया । वर्ष 2021 में ई.ओ.डब्ल्यू में उत्कृष्ट कार्य हेतु महानिदेशक प्रशस्ति पत्र ( डी.जी.सी.आर. ) से अलंकृत किया गया । महामहिम राष्ट्रपति की पदक प्राप्ति पर सभी स्नेहीजनों द्वारा डॉ जोशी को हार्दिक बधाई दी गई । हम डॉ दिनेश जोशी को इस सम्मान के लिये हार्दिक बधाई देते हैं तथा आगामी सेवाकाल में उत्तरोत्तर उपलब्धियों POCO की ओर अग्रसर रहने हेतु शुभकामनायें देते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button