जबलपुरमध्य प्रदेश

ईओडब्ल्यू ने श्रम अधिकारी को दबोचा: मांग रहा था 50 हजार की रिश्वतखोर 

जबलपुर यश भारत | मंडला में पदस्थ जिला श्रम अधिकारी को ईओडब्ल्यू जबलपुर की मुस्तैद टीम ने 50 हजार रुपए के रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोच लिया | दरअसल श्रम अधिकारी कानून कार्रवाई ना करने के एवज में रकम की डिमांड कर रहे थे |

जानकारी के अनुसार मंडल निवासी तनुज लोहान का फार्म हाउस है| कुछ दिन पहले मंडला में पदस्थ जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम द्वारा फार्म हाउस का निरीक्षण किया गया था| निरीक्षण के बाद श्रम निरीक्षक जितेंद्र द्वारा फार्म हाउस के मालिक तनुज से उसके खिलाफ श्रम कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्यवाही नहीं करनी के ऐवज में 1 लाख रुपए की मांग की थी|50 हजार रुपए श्रम निरीक्षक को दे दिए गए थे| इसके बाद तनुज द्वारा ईओडब्ल्यू एसपी जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत से मामले की शिकायत की| शिकायत मिलने पर एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर आज ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम को ग्राम देवांगन टोला जिला मंडला मैं यात्री प्रतीक्षालय के सामने 50 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button