सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में आवारा कुत्तों का आतंक है। जहां आज दोपहर के समय सिवनी जिले के समनापुर ग्राम में कुत्तों के काटने से एक 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार समनापुर निवासी अवनी पिता गुरु दयाल बिनोखे, समनापुर उम्र 13 साल आज शाम 4 बजे अपनी सहेली के साथ खेत गई थी। जब वह घर वापस आ रही थी तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिसके कारण वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई सहेली ने भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को घटना के बारे में बताया, परिजनों मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका कक्षा सातवी में पढ़ती थी। घटना की जानकारी कान्हीवाड़ा पुलिस को दी गई,सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे का कहना है कि सूचना मिली थी कि कुत्तों के हमले से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Back to top button