अस्थमा, साइटिका और घुटने के दर्द से परेशान 161 मरीजों की जांच, निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर

कटनी। स.सि.कन्हैयालाल गिरधारी लाल जैन धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट के तत्वाधान में झंडा बाजार स्थित औषधालय में इंदौर से आए वैद्य एस.पी.मिश्रा द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर लगाया गया शिविर में 161 अस्थमा-श्वास, हड्डी रोग,साईटिका, घुटने का दर्द गठिया वाद आदि के रोगियों को परामर्श एवं दवा वितरण की गई। इस अवसर पर स0सि0प्रसन्न कुमार जैन,स0सि.सुधीर कुमार जैन, पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, सन्नी सिंघई शांति सिंघई,सनत सिंघई, मनीष जैन बड्डे, शरद सरावगी, प्रमोद जैन,मगन जैन, साकेत सिंघई, कमल जैन, ने दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया संस्था के सचिव प्रमोद जैन कक्का ने बतलाया कि विगत 90 वर्षो से जैन धर्माथ औषधालय में विभिन्न रोगों की निःशुल्क दवाई वितरण की जा रही है।
पंचकल्याणक महोत्सव 09 फरवरी से
कैलवारा झुरही ग्राम के निकट बन रहे चेतनोदय तीर्थक्षेत्र के पंचकल्याणक महोत्सव प.पू. 108 समाधिस्थ विद्यासागर जी महाराज जी एवं 108 नवाचार्य समय सागर जी महाराज एवं प.पू. श्री 108 मुनि पुगंव सुधा सागर जी महाराज के परम आर्शीवाद एवं सानिध्य में आगामी 09 फरवरी से 14 फरवरी तक होने जा रहा उक्त आशय की जानकारी पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन ने देते हुए बताया कि बालब्रम्हचारी प्रदीप भैया अशोक नगर के निर्देशन में महोत्सव सम्पन्न होगा।






