इंदौरग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

असदुदीन ओवैसी कल आएंगे जबलपुर : पार्टी का वर्चस्व बढ़ाने विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन(ए.आई.एम.आई.एम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 27 जून को जबलपुर आ रहे है। उनके जबलपुर आने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ए.आई.एम.आई.एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदराबाद सांसद असदुदीन ओबैसी 27 जून को जबलपुर आ रहे है।ओबैसी जबलपुर के रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड स्थित सुब्बाह शाह मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर में ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस नोट जारी किया गया है।

ए.आई.एम.आई.एम के कार्यकर्ता लड़ रहे है चुनाव

आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पार्टी के कई कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में पार्षद के लिए खड़े हुए है।उनके ही समर्थन में हैदराबाद लोकसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 जून को विशाल सभा संबोधित करने जबलपुर रहे है। ओवैसी पहली मर्तबा जबलपुर में कोई सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu