मध्य प्रदेशराज्य

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार – दो पिस्टल, चार जिंदा राउंड : दो चाकू एवं वाहन जप्त

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास दो पिस्टल, चार जिंदा राउंड, दो चाकू एवं वाहन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं इस्तेमाल पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन जिला सागर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि गिरधारीपुरम तिराहा, आरटीओ रोड, ग्राम पथरिया जाट के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध हथियार लेकर व्यक्ति जा रहा है।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकाश शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय कुमार सनकत के निर्देशन में त्वरित पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मारूति वैन क्रमांक MP 15 A 3204 आती दिखी, जिसे पुलिस देखकर वाहन रोका गया। वाहन से एक व्यक्ति उतरकर भागा, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 02 पिस्टल, 04 जिंदा राउण्ड, 02 चाकू एवं वाहन मारूति वैन MP 15 A 3204 मौके पर जप्त किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी कर अवैध हथियारों को जप्त किया गया, जिससे किसी बड़ी आपराधिक घटना को घटित होने से रोकने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन जिला सागर में अपराध क्रमांक 317/25 धारा 25(1-B)(B) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक 1212 विपिन, आरक्षक 1568 कपिल देव, आरक्षक 551 आशीष, आरक्षक 467 अंशुल मिश्रा पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button