कटनी

अभियान में सहभागिता पर छात्रों को मिला सम्मान, एसपी ने की हौंसला अफजाई, नशे से दूरी है जरूरी अभियान का समापन

कटनी, यशभारत। युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्देश्य से संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान का कल समापन हो गया। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एसपी अभिनय विश्वकर्मा की मौजूदगी में किया गया। समारोह में अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आशी साहू, माही लोधी, जतिन तिवारी, पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी, आयुष साहू, आराध्या चौधरी, ऋतिक दाहिया, अनमोल पांडे, चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा जाटव, सोनम यादव, माही पटेल, आराधना यादव को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं में बालिका जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ने प्रथम तथा बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रथम तथा कटनी यूनियन स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बालक सीनियर वर्ग में ग्राम छहरी स्कूल ने प्रथम एवं तिलक महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

104 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button