भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद के बाद युवक पर तलवार से हमला

मामूली विवाद के बाद युवक पर तलवार से हमला
भोपाल,यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोंदरमऊ क्वार्टर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहाँ एक 19 वर्षीय युवक पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रितिक बंसकार उम्र 19 वर्ष का आरोपी फूलसिंह, भगवती बाई, कमलेश, अनिकेत, सुनील और प्रदीप के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर रितिक की गर्दन पर तलवार से वार कर दिया। गांधी नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button