जबलपुरमध्य प्रदेश
10 साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर मुख्यमंत्री का होगा अभिनंदन
बिजली कर्मचारियों में उत्साह

जबलपुर, यशभारत। मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण एवं अन्य बिजली कंपनियों में करीब 10 वर्ष बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इसी के तहत शनिवार को जबलपुर प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विद्युत कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारी भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम एम्पायर टॉकीज चौराहे के पास आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी एकत्र होकर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन करेंगे। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और इसे लेकर पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।:::







