भोपालमध्य प्रदेशराज्य
अनियंत्रित होकर बाइक फिसली,1 घायल : मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर, मच गया हड़कंप

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दड़ाई सरकार के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार राजेश विश्वकर्मा पिता मंन्तु लाल विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष घंसौर से जबलपुर जा रहा था जब वह दड़ाई सरकार के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक से गिरने पर बाइक सवार घायल हो गया हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।