अनियंत्रित होकर पलट अंगूर से भरा ट्रक,बड़ा हादसा टला : सड़क पर पड़े अंगूर को ले जाते नजर आए लोग, बंडोल वाईपास की घटना

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया जहां नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा अंगूर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरा अंगूर की पेटियां सड़क पर बिखर गई और अंगूर चारों तरफ बिखर गए। सड़क पर बड़ी मात्रा में बिखरे अंगूरों को देख लोगों अंगूर लूटने लगे। वहीं इस हादसे में चालक परिचालक को मामूली चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 7751 नागपुर से जबलपुर जा रहा था। जब ट्रक बंडोल बायपास के पास पहुंचा तभी ट्रक का टायर फट गया और तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। जिसके चलते ट्रक में भारा अंगूर सड़क पर बिखर गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने बंडोल पुलिस को दी वहीं सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनक्रम की जांच कर रही है।और यह पता।लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह वहां वाहनों का व लोगो का आना जाना अधिक होता है यदि घटना के समय लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।