भोपालमध्य प्रदेश

अज्ञात कारणों से गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग : लगभग 40 एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के जैतपुर कलां ग्राम में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिसके कारण फसल धू-धू करके जल गई।

 

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय गेहूं के खेत मे अज्ञात कारणों के कारण खड़ी फसल में आग लग गई। जिसने 8 किसानों की 40 एकड़ फसल आगजनी की घटना की चपेट में आ गई। जैसे ही किसानों ने देखा कि आग की लपट के साथ फसल जल रही है तो इसकी जानकारी राजस्व विभाग और दमकल वाहन में दी जिसके बाद लेकिन जबतक दमकल वाहन पहुंचता तप तक काफी फसल जलकर खाक हो गई। वहीं फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की आग किन कारणों से लगी। फिलहाल राजस्व अमला पंचनामा बनाकर जांच कर रहा है। और जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा की आगजनी से कितनी कीमत की फसल का नुकसान हुआ है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी सी.के सिरामे का कहना है कि सूचना मिली थी कि जैतपुर कला में कुछ किसानों के खेत मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई है। मौके पर जाकर देखा गया तो 8 किसानों की लगभग 40 एकड़ फसली जली है। फिलहाल घटनक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App