नरसिंहपुर यशभारत। बीते 2-3 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात नर्मदा शुगर मिल की वेल्डिंग वर्कशॉप से अज्ञात चोरों के द्वारा 4 नग जुगनू ट्रॉली चोरी हो जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों के अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा, चौकी सालीचैका पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की जिसके परिणाम स्वरूप चोरी किए गए ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी द्वारा जंगल में छिपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा चावलपानी रोड ग्राम ग्वारी के पास के जंगल में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप दो शातिर चोरों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी एवं उनके द्वारा चोरी किए गए ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद किए गए।
पुलिस ने अशोक रोकडे निवासी ग्राम रहाडी जिला नासिक महाराष्ट्र, रमजान शेख निवासी ग्राम रहाडी जिला नासिक महाराष्ट्र से 4 जुगनू ट्रॉलियाँ एवं घटना में प्रयुक्त 2 नीले रंग के फार्मटेक- 45, कुल कीमती 25.60 लाख रूपये के जब्त कर धारा 331 4, 305 ए, बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सालीचैका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक विक्रम परमार, प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज, आरक्षक जमना प्रसाद रजक, हरिशंकर पटवा, सैनिक हेमराज सिंह, रमेश शुक्ला, सुभाष सोनी, शीतल पुरी की सराहनीय भूमिका रही है।