जबलपुरमध्य प्रदेश

अग्रवाल पेट्रोल पम्प के हमलावर हिरासत में : पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेट्रोल भराने को लेकर हुआ था कर्मचारी से विवाद

जबलपुर,यशभारत। मदन महल स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प के कर्मचारी आरिफ के साथ चाकूबाजी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी रवि यादव निवासी तिलवारा, मुकेश यादव शास्त्री गणेश चौक, मोंटी यादव गढ़ा, शारदा चौक निवासी माचो, इंद्रा बस्ती निवासी विक्की गौंड, इंदिरा बस्ती निवासी को गिरफ्तार किया गया।

25 मार्च की शाम अग्रवाल पेट्रोल पम्प में लूट की खबर ने सनसनी मचा दी थी, इस दौरान पेट्रोल कर्मी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं जब मामले की जांच की तो विवाद का मुख्य कारण पेट्रोल भराने को लेकर कहा सुनी निकला। पुलिस के अनुसार विवाद के बाद युवक चले गये, लेकिन थोडी देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वापिस आए और हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इन युवकों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया था। वही पुलिस ने पकड़े गये पांचों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button