देश

“अंग्रेजों के जमाने के जेलर” असरानी नहीं रहे — 84 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ निधन

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनके निजी सचिव बाबूभाई ने उनके निधन की पुष्टि की। असरानी पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते आरोग्य निधि अस्पताल, जुहू में भर्ती थे। सोमवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज़, मुंबई स्थित शास्त्री नगर श्मशान भूमि में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद थे। 

1941 में जयपुर में जन्मे असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। शोले में “जेलर” का उनका किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।

भारतीय सिनेमा ने आज हंसी और हास्य के एक दिग्गज सितारे को खो दिया। 🙏🕊️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button