भोपालमध्य प्रदेश

सागर में प्रेम प्रसंग के चलते दुकान में लगाई आग, पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा, आंसू गैस के दागे गोले

सागर। शहर से लगे सनौधा गांव में एक लड़की को लड़का भगा कर ले गया है, जिसकी सूचना मिलने के बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई है। शनिवार की सुबह से लड़की के स्वजन और समाज के लोग गांव में इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे।सागर में विवाद के बाद दुकान में आग लगाईः भीड़ ने तोड़फोड़ की; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, उपद्रवियों को खदेड़ा

 

विवाद के बाद तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

 

सागर के सानौधा में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद भीड़ ने दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश कि लेकिन मामला बढ़ते थे पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा l

 

मौके पर थाने से एक सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाइश दी, लेकिन आक्रोशित लोग लड़की को खोज निकालने और आरोपित और उसके स्वजन पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

 

 

 

लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है।

 

मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया है। गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App