कटनीजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
सही निकली यश भारत की खबर, एएसपी मनोज केडिया का भोपाल तबादला

कटनी, यश भारत। आखिरकार यश भारत की खबर सही निकली। यश भारत ने कुछ दिन पहले ही इस बात की संभावना व्यक्त की थी कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया का तबादला हो सकता है और पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज उनका तबादला करते हुए खबर को सही साबित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया का स्थानांतरण भोपाल मुख्यालय मे अस्थाई रूप से किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।







